Ticker

6/recent/ticker-posts

Sabudana and Tomato Soup -साबूदाने तथा टमाटर का सूप

साबूदाने तथा टमाटर का सूप


साबूदाने तथा टमाटर का सूप



सामग्री

1.लाल-लाल टमाटर - आधा किलो

2.साबूदाना ( Sabudana ) - 15 से 25 ग्राम तक

3.प्याज (onion)                  - दो अथवा रुचि अनुसार 

4.अदरक (ginger)              - ढाई सेण्टीमीटर का टुकड़ा

5.नमक तथा काली मिर्च     - स्वादानुसार

6.हरे धनिए के पत्ते              - सजावट के लिए 

7.ताजा क्रीम                      - 30 से 50 ग्राम तक

 विधि 

1. अदरक तथा प्याज को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

2. टमाटरों को भी साफ कर छोटे-छोटे काट लें।

3. प्रेशर कुकर या बड़े भगोने में आवश्यकतानुसार पानी, स्वादानुसार नमक तथा कटा हुआ टमाटर गलने तक पकाएं।

4. टमाटर जब गल जाएं तो इस मिश्रण में साबूदाना डालकर लगभग दस मिनट और पकाएं।

5. इस मिश्रण को मिक्सी में डालकर अच्छी प्रकार घोंट लें। मिक्सी के अभाव में रई से भी घोंटा जा सकता है। अगर सूप कुछ ठंडा हो गया हो तो इसे गर्म कर लें। 

6. गर्म-गर्म Soup को बाउल्स (चीनी मिट्टी के प्यालों) में डालकर उसमें पीने के लिए एक-एक चम्मच भी डाल दें।

7.परोसते समय सूप के ऊपर काली मिर्च का पाउडर बुरक कर, प्याले के बीच में एक या दो चाय के चम्मच फॅटी हुई क्रीम तथा चारों ओर हरे धनिए के पत्ते डालकर सर्व करें।

नोट-इसी विधि से केवल टमाटर का सूप भी बनाया जाता है। केवल उसमें साबूदाना नहीं डाला जाता।


Post a Comment

0 Comments